फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only the best disciple can follow the orders of the Guru

Banda News: श्रेष्ठ शिष्य ही कर सकता है गुरु की आज्ञा का पालन

Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Only the best disciple can follow the orders of the Guru
खप्टिहा कलां। श्रेष्ठ शिष्य ही गुरु की आज्ञा का पालन कर सकता है। गुरु भी उसी शिष्य से अपेक्षा करते हैं, जो उन्हें योग्य लगते हैं। यह संदेश आचार्य विमलांशु महाराज ने पुराण कथा में कही।
विज्ञापन

कस्बे के मां पाथादाई मंदिर के दिव्य दरबार में 18 दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा में अयोध्या से पधारे कथा व्यास आचार्य विमलांशु महाराज ने गुरु और शिष्य की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संदीपनी मुनि के आश्रम में उज्जैन पढ़ने के लिए गए। वहां 64 दिनों में ही 64 विद्या सीख लीं। गुरु बाबा से गुरुदक्षिणा के लिए निवेदन किया।
विज्ञापन

कहा पूज्य गुरुदेव दक्षिणा में आपको क्या समर्पित करना है। संदीपनी गुरु ने अपनी पत्नी से परामर्श कर अपने पुत्र जो प्रभास क्षेत्र के सागर में डूब गया था, उसे लाने की इच्छा व्यक्त की। शिष्यों के प्रभाव को वह जान चुके थे कि यह साक्षात परमात्मा हैं, कृष्ण बलराम प्रभास क्षेत्र में जाकर के समुद्र से गुरुपुत्र लाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्र ने कहा कि मैंने गुरु पुत्र को नहीं डुबाया है, यहां एक शंखासुर नाम का दैत्य रहता है। फिर भगवान श्रीकृष्ण ने शंखासुर का वध कर उसके मस्तक से दिव्य शंख निकाल लिया। यमराज से गुरु पुत्र लाकर के गुरुजी को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कान्हा के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed