{"_id":"68a4bfd216e30de18604e7ec","slug":"only-half-of-the-registered-children-were-found-in-school-banda-news-c-12-knp1055-1232696-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पंजीकृत बच्चों में से आधे ही विद्यालय में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पंजीकृत बच्चों में से आधे ही विद्यालय में मिले
विज्ञापन
फोटो 24-निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल करतीं डीएम जे.रीभा।-स्रोत:सूचना विभाग
बांदा। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों में से आधे बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं। मंगलवार को डीएम बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय बोधी पुरवा व परमपुरवा का औचक निरीक्षण किया तो दोनों विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पंजीकृत बच्चों की अपेक्षा आधी मिली। पढ़ाई की गुणवत्ता का हाल यह था कि कक्षा तीन के बच्चे जोड़-घटाव का जवाब नहीं दे पाए।
जिलाधिकारी जे.रीभा सबसे पहले बोधी पुरवा विद्यालय पहुंचीं। इस विद्यालय में 147 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन केवल 80 बच्चे ही मौजूद मिले। हालांकि उपस्थिति रजिस्टर में मौजूद बच्चों से ज्यादा की हाजिरी मिली। इस स्कूल में तीन शिक्षक और दो शिक्षामित्र की तैनाती है, जोकि मानक अनुसार ठीक है। इसके बावजूद पढ़ाई का स्तर सही नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
दूसरे विद्यालय परम पुरवा में 62 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन 34 ही उपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टर में मौजूद बच्चों से अधिक की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस स्कूल में तीन शिक्षक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। इसके बावजूद पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
डीएम ने दोनों ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थित, शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। बच्चों की कम उपस्थिति, कई बच्चों के बिना ड्रेस में होने पर नाराजगी जताई। शुद्ध पेयजल और हैंडवाॅश के लिए पानी की टोटी लगवाने के लिए भी कहा। शौचालय सही नहीं मिलने पर ठीक कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कक्षा-3 के छात्र-छात्राओं से तीन-तीन अंकों के जोड़-घटाव के बारे में बताया। इसके बाद कई बच्चों को बुलाकर नए जोड़ हल करवाए। कई बच्चे उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत दी। वहीं, जिन बच्चों ने सही जवाब दिया डीएम ने उनका उत्साह बढ़ाया।
निर्माणाधीन एकल कक्ष भवन का गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के लिए कहा। बच्चों से एमडीएम में मिले भोजन के बारे में पूछा। बताया गया कि सब्जी-रोटी रोज दी जाती है। उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी में पेंटिंग आदि कराने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान बीईओ किशन कुमार मौजूद रहे।