फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   one kilometer berikeding in banda

बांदाः मानक 400 मीटर का, किलेबंदी एक किलोमीटर तक , बढ़ी परेशानी

Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
one kilometer berikeding in banda
बांदा में लॉकडाउन एरिया को लेकर मंडल मुख्यालय में अजब स्थिति है। लगभग डेढ़ माह बाद भी प्रशासन आम नागरिकों को इसके क्षेत्रफल के बारे में संतुष्ट नहीं कर सका। अधिकारी स्वयं दोहरी बातें कह रहे हैं। पूर्व में हॉटस्पॉट का दायरा चारों तरफ एक किलोमीटर बताया गया था। इसकी जद में आकर बड़ी संख्या में मकान, बाजार आदि सील हो गए।
विज्ञापन

अभी भी यह स्थिति बरकरार है। दूसरी तरफ अब प्रशासन हॉटस्पॉट का दायरा 400 मीटर बता रहा है, लेकिन पूर्व में लागू एक किलोमीटर की बैरिकेडिंग बरकरार है। उधर, मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी दायरा 400 मीटर का बताया है।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी हफ्ते में शहर का पहला गूलरनाका हुआ था। प्रशासन और पुलिस ने चौक बाजार और सब्जी मंडी तक इलाका सील कर दिया। यहां के फुटपाथी और गरीब दुकानदारों को भी डंडे से पीटकर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हॉटस्पॉट कलामतपुरा (नाला) घोषित हुआ। इसमें भी करीब एक किलोमीटर दूरी तक चौतरफा नाकेबंदी करके सील कर दिया गया। यह अभी भी इसी तरह है। लोग घरों में कैद है। पुलिस ने उन्हें बार बार खदेड़ रही है। तीसरा हॉटस्पॉट कालू कुंआ और चौथा निम्नीपार बनाया गया है। यहां भी तकरीबन एक किलोमीटर तक के दायरे में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

अब सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हॉटस्पॉट दायरा 400 मीटर कर दिया गया है जबकि शहर के लगभग सभी हॉटस्पॉट में एक किलोमीटर एरिया को ही शामिल कर रखा गया है। शहर के अधिकांश इलाकों में से हॉटस्पॉट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 400 मीटर दायरे को वास्तविक रूप से लागू किया जाए तो काफी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed