फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One killed in fight over playing songs in e-rickshaw

Banda News: ई रिक्शा में गाना बजाने पर मारपीट, एक की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
One killed in fight over playing songs in e-rickshaw
बांदा। ई रिक्शा में गाना बजाने का विरोध करते हुए पड़ोसियों ने चालक व रिक्शे में सवार उसके रिश्ते में बहनाई व बचाने आई बहन को लाठियों से पीट दिया। घायलावस्था में तीनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह बहनोई की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अतर्रा कोतवाली में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी राजकरन वर्मा (28) रक्षाबंधन पर्व में अपनी बहन माया (38) के घर अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लाल थोक मोहल्ले में आया हुआ था। तब से वह वहीं रुककर ई रिक्शा चला रहा है। मंगलवार की शाम वह अतर्रा बाजार से वापस घर आ रहा था, तभी उसकी बहन का जेठ राममिलन वर्मा (48) उसे मिल गया। वह भी ई रिक्शा में बैठकर घर आ रहा था। रात नौ बजे के करीब वह दोनों ई रिक्शा से जैसे ही लाल थोक मोहल्ले में घर के पास पहुंचे तो वहां अपने घर में बैठे अरविंद वर्मा ने उसे ई रिक्शा में गाना बजाने से मना किया।
विज्ञापन

इस पर राजकरन और अरविंद का विवाद होने लगा। अरविंद पक्ष से नवल, छोटा समेत छह लोग आ गए। उन्होंने राजकरन को लाठियों से पीट दिया। उसे बचाने में राममिलन व बहन माया आए तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से जमकर पीटा। मारपीट में दूसरे पक्ष से अरविंद, नवल और छोटा भी चोटिल हो गए। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से रात 11 बजे राममिलन, राजकरन और माया को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह राममिलन ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मृतक राममिलन के छोटे भाई अशोक ने अरविंद, नवल और छोटा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि ई रिक्शा में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती घायल माया ने बताया कि उसके पति बच्चा की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी ससुराल लाल थोक अतर्रा में रहती है। रक्षाबंधन पर्व पर उसका भाई राजकरन आया हुआ था। घर में उसके जेठ मृतक राममिलन मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी उन्हें 15 साल पहले छोड़कर चली गई थी। बच्चे भी नहीं है। मां केसरिया के साथ रहते थे। माया ने बताया कि राजकरन शादीशुदा है। उसके एक पुत्री और दो पुत्र हैं। पत्नी सरस्वती है। उसका कहना है कि पड़ोसी अरविंद आदि दबंग हैं। मोहल्ले में अक्सर दबंगई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed