{"_id":"6690380cee35ba8bb30cfb54","slug":"one-died-and-another-got-burnt-due-to-lightning-banda-news-c-212-1-bnd1003-112986-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां की बीमारी में लिया कर्ज उतार न पाया तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां की बीमारी में लिया कर्ज उतार न पाया तो दे दी जान
विज्ञापन
बांदा/जसपुरा। मां की बीमारी में लिए कर्ज को उतारने की चिंता में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
जसपुरा थाना क्षेत्र के कुटी डेरा मजरा अमारा गांव निवासी सुरेश कुमार निषाद (28) ने बुधवार की रात करीब नौ बजे घर में बनी मड़िया में छप्पर से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बच्चे वहां पहुंचे तो उसे फंदा लगाए देखा।
चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि सुरेश की मां कमला देवी की डेढ़ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके पिता ने मां के इलाज के लिए चार बीघा जमीन गिरवीं रखकर गांव वालों से छह लाख रुपये कर्ज लिया था। मां की मौत के छह माह बाद ही पिता रामखिलावन निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
एक साल में दो-दो मौतें होने से घर की पूरी जिम्मेदारी सुरेश के ऊपर आ गई थी। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई महेश है। कर्ज उतारने और जमीन छुड़वाने की चिंता में उसने जान दी है। मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र है। आकांक्षा (6), नंदनी(5), रितिक पुत्र(5), शिवानी आदि है। घर में पत्नी संपत देवी है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह रजावत ने बताया कि परिजन कर्ज होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।