{"_id":"6570c79261e519fb6b0ca465","slug":"one-dead-friend-injured-after-colliding-with-tractor-trolley-banda-news-c-212-1-sknp1006-5046-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर एक की मौत, साथी घायल
Thu, 07 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बहन के लिए लड़का देखने आए दो मौसरे भाई सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर गंभीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को सुबह एक युवक ने दम तोड़ दिया।
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसोंधा गांव निवासी कल्लू (18) अपने मौसेरे भाई भगवानदीन (35) के साथ मंगलवार को अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव में अपनी बहन के लिए लड़का देखने आया था। यहां मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे करीब वापस जाते समय अनथुवा गांव के पास सामने से आए ट्रक की रोशनी पड़ने पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर घायल हो गए।
बाइक कल्लू चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को रात में अतर्रा सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को सुबह कल्लू ने दम तोड़ दिया। उसके सीने में चोट आई थी।
विज्ञापन
पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि दो भाई व दो बहनों में यह छोटा था। गांव में रहकर पिता की तीन बीघा जमीन में खेती किसानी करता था। घर में मां संगीता है। अविवाहित था। अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।