फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One day salary of absent teachers withheld

Banda News: गैर हाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Sat, 02 Sep 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
One day salary of absent teachers withheld
बांदा। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य ने मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। यहां पठन पाठन की स्थिति बेहद खराब पाई गई। प्रधानाचार्य नहीं मिले, फोन पर उन्होंने रास्ते पर होना बताया।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रतिभा दीक्षित, ममता नामदेव, सहायक अध्यापक हरी राम के उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। अवकाश संबंधित भी कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं था। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य अखिलेश भी गैर हाजिर थे। बताया गया कि वह आकस्मिक अवकाश पर हैं। उधर उप प्रधानाचार्य ने दूरभाष पर बताया कि वह डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध हैं। कालेज में पंजीकृत 1350 छात्रों में 1101 छात्र उपस्थित पाए गए। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कक्षाओं की कमी बताई गई। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के संबंध में प्रक्रिया चल रही है। सीसीटीवी कैमरे मिले, लेकिन बायोमेट्रिक मशीन नहीं मिली। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि काॅलेज में पठन पाठन व अन्य क्रियाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed