फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One and a half lakh rupees, gold and silver jewellery, revolver cartridges stolen

Banda News: डेढ़ लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवर, रिवाल्वर के कारतूस चोरी

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees, gold and silver jewellery, revolver cartridges stolen
बबेरू। कस्बे के तिंदवारी रोड में गल्ला व्यापारी के मकान और हरदौली गांव में स्थित घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गल्ला व्यापारी के यहां लगे दो सीसीटीवी तोड़ दिए। दोनों मकानों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये , सोने-चांदी के जेवर और रिवाल्वर की कारतूस चुरा ले गए।
विज्ञापन

कस्बे के तिंदवारी रोड निवासी गल्ला व नीलम ऑयल व्यापारी संतोष साहू गुरुवार देर शाम कानपुर चले गए। इसी बीच रात में चोरों ने पहले दो सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

यहां दरवाजों और अलमारी के ताले तोड़कर रखे आठ हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, पायल, जरूरी कागजात और रिवाल्वर की आठ कारतूस चोरी कर लिए। सुबह व्यापारी का साला राजकमल, कुलदीप वहां पहुंचे तो फोन से व्यापारी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में हरदौली गांव निवासी शिवपरसन की पत्नी कुंती गुरुवार देर शाम घर में ताला लगाकर दूसरे मकान पर चली गईं। शुक्रवार की सुबह घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो वहां बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। कुंती ने बताया कि बक्से में रखे डेढ़ लाख रुपये, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बिछिया, पायल समेत सामग्री चोरों ने पार कर दिए।

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर मिली है। हरदौली गांव में चोरी की घटना की कोई सूचना नहीं है। व्यापारी के घर हुई चोरी का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इधर, लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही। इससे चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed