फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One and a half crore spent

Banda News: डेढ़ करोड़ खर्च, बिजली को तरसी एक लाख की आबादी

Sat, 31 May 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
One and a half crore spent
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में जौहरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब दस गांवों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति राज्यमंत्री के प्रयास से शासन ने जौहरपुर से समगरा तक पोल और इंसुलेटर बदलने के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए। अधिकारियों ने इसमें कुछ काम कराने के बाद सरकारी धनराशि का बंदरबांट कर लिया। जरा सी हवा और बूंदाबादी हुई तो क्षेत्र की एक लाख आबादी को कई-कई दिनों तक बिजली नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

सपा शासन काल में दशक भर पहले ग्राम जौहरपुर में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन बनवाया गया था। समगरा पावर हाउस बबेरू से 33 हजार केवी की लाइन खींची गई थी। इसमें ज्यादा तर समान घटिया लगाया गया। तेज हवा और पानी में इंसुलेटर खराब हो जाते हैं, जिससे कई-कई दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन


जौहरपुर पावर हाउस से ग्राम बेंदा सहित करीब 40 छोटे बड़े मजरे, अमलीकौर व उसके 18 मजरे,माचा गांव व उसके नौ मजरे, जौहरपुर गांव व उसके 28 मजरे जुड़े हैं। इसके अलावा बबेरू क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के मजरा गौरा, देवीदेरा, मिठाई लाल का डेरा भी शामिल हैं। 2023 में स्थानीय लोगो ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद से समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई। शासन से करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत कराए। बिजली विभाग ने टेंडर कराने के बाद सभी खंभों के इंसुलेटर बदलने की बजाय कुछ ही बदलकर औपचारिकता पूरी कर दी। विद्युत विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों ने सरकारी धनराशि का बंदरबांट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

समगरा-जौहरपुर के बीच खंभे और इंसुलेटर बदलने का काम चल रहा है। ठेकेदार भागा नहीं है। लगातार निगरानी भी की जा रही है।-प्रदीप कुमार यादव, अवर अभियंता, जौहरपुर विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed