{"_id":"6179930ba4581d4678220f4f","slug":"on-the-third-day-the-crime-branch-team-investigated-the-sand-banda-news-knp660776077","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी क्राइम ब्रांच टीम ने रेत में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी क्राइम ब्रांच टीम ने रेत में की जांच
विज्ञापन
On the third day, the crime branch team investigated the sand
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाजपा नेता के पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड के मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हमीरपुर क्राइम ब्रांच ने तीसरे दिन भी घटनास्थल की खाक छानी। बुधवार को चौथी बार घटनास्थल जाकर जांच-पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक टीम के हाथ फिलहाल कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगे। नाविक सहित 17 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। देर शाम टीम लौट गई।
भाजपा सेक्टर संयोजक व बंगालीपुरा निवासी संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन का शव 14 अक्तूबर को सुबह कनवारा गांव स्थित केन नदी में मिला था। पिता समेत परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई थी। केमिकल डालकर शव जलाने का भी आरोप लगाया था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर विवेचना में संदेह भी जताया था।
इस पर पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने बांदा पुलिस से विवेचना हमीरपुर जनपद क्राइम ब्रांच को सौंप दी। इसी के तहत पिछले तीन दिनों से हमीरपुर क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम यहां डेरा डाले रही। बुधवार को वापस जाने से पहले एक बार फिर क्राइम ब्रांच टीम ने घटनास्थल कनवारा गांव केन नदी घाट जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
नाविक रामस्वरूप निषाद से भी पूछताछ की। घाट किनारे जहां सभी ने मिलकर बर्थ-डे पार्टी का जश्न मनाया था। वहां रेत में भी टीम ने बारीकी से छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। चर्चा है कि तीन दिनों में टीम ने लगभग 17 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
उधर, हमीरपुर जनपद के समाजसेवी व अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने अमन के घर पहुंचकर पिता संजय त्रिपाठी से मुलाकात की। हर संभव मदद कर न्याय का भरोसा दिलाया।