फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the same land records, Shiv Swaroop became the guarantor for four persons and Kuldeep for three.

Banda News: एक ही खसरा-खतौनी पर शिवस्वरूप चार के तो कुलदीप तीन का बना जमानतदार

Wed, 03 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
On the same land records, Shiv Swaroop became the guarantor for four persons and Kuldeep for three.
बांदा।पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। जिसमें पेशेवर जमानतदारों द्वारा धोखाधड़ी करके कई अपराधियों को जमानत दिलवाने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग मामलों में पेशेवर जमानतदारों ने एक ही खसरा-खतौनी का बार-बार उपयोग करके अपराधियों की जमानतें ली हैं, जो कानून और न्यायालय की शर्तों का उल्लंघन करती हैं।
विज्ञापन

पहला मामला शहर कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी आनंद कुमार साहू द्वारा दर्ज किया गया। जिसमें जमानतदार शिवस्वरूप सिंह निवासी इंद्रा नगर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवस्वरूप एक ही खसरा-खतौनी का इस्तेमाल करके चार अलग-अलग अपराधियों की जमानत लेने का आरोप है। इनमें सूरज सिंह, सलीम खान, लवकुश और इब्राहिम जैसे अभियुक्त शामिल हैं, जो विभिन्न अपराधों में लिप्त थे। वहीं शहर कोतवाली की चौकी विश्वविद्यालय के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य द्वारा दर्ज कराए गए दूसरे मामले में जमानतदार मवई बुजुर्ग निवासी कुलदीप सिंह का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने भी एक ही खतौनी का उपयोग करके तीन अलग-अलग अपराधियों की जमानत ली। अभियुक्तों में जीतू, दीनदयाल और सलीम खान जैसे लोग शामिल हैं, जो विभिन्न गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी की ओर इशारा करती हैं। इन पेशेवर जमानतदारों का आपराधिक इतिहास हो सकता है और इनके द्वारा ली गई जमानतों में गंभीर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अब पुलिस और प्रशासन इन मामलों की जांच में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला हमारे लिए बेहद गंभीर है, जहां पेशेवर जमानतदारों द्वारा धोखाधड़ी करके अपराधियों को जमानत दिलवाने की घटनाएं सामने आई हैं। हम इसकी पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जमानत की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed