फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the occasion of Mahalaxmi festival, women bathed in the river and worshiped.

Banda News: महालक्ष्मी पर्व पर नदी स्नान कर महिलाओं ने की पूजा

Sun, 14 Sep 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Mahalaxmi festival, women bathed in the river and worshiped.
फोटो-26 : महालक्ष्मी पर्व पर घर में पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
बांदा। महालक्ष्मी पर्व के मौके पर रविवार को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भोर सुबह से ही केन नदी के विभिन्न घाटों के साथ ही शहर के नवाब टैंक और सरोवरों में पहुंचकर स्नान किया।
विज्ञापन

महालक्ष्मी पर्व के मौके पर महिलाएं सुबह से ही केन नदी के विभिन्न घाटों समेत नवाब टैंक पहुंची। वहां पर स्नान के दौरान सुचि की। इसके साथ ही मिट्टी के हाथी को थाल में रखकर धूप, दीप और पुष्प आदि अर्पित किए। मंत्रोचारण के बीच महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं के जत्थे मंगल गीत गा रही थीं। गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय नजर आया। पूजा-अर्चना से निवृत्त होने के बाद महिलाओं ने कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही वस्त्रों का वितरण किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और धन संपदा की वृद्धि होती है। शाम के समय महिलाएं देवी मंदिरों में पहुंची और वहां पर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शहर के केन नदी विसर्जन घाट पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed