फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the CM's appeal, the daughter's marriage was postponed

सीएम की अपील पर ऐन मौके में टाली बेटी की शादी

Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
On the CM's appeal, the daughter's marriage was postponed
On the CM's appeal, the daughter's marriage was postponed - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रही कोशिशों की शृंखला में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही अपीलों पर सारी तैयारियों के बीच ऐन मौके पर शादी/निकाह स्थगित कर दिया गया। दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के घर वालों ने एक राय होकर यह फैसला लिया। हालात सामान्य होने के बाद ही शादी की नई तिथि निर्धारित होगी।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश न्यायालय के रिटायर्ड मुख्य निजी सहायक (पीए) हाजी सगीर मोहम्मद ने अपनी बेटी फरहाना सिद्दीकी की शादी 23 मार्च को निर्धारित की थी। यह तारीख कई माह पहले तय हो गई थी। जोरशोर से तैयारियां चलती रही। मैरिज हाल बुक हो गया। बड़ी संख्या में निमंत्रण कार्ड बंट गए। अब शादी का मौका आ गया है। दो दिन बाद सोमवार (23 मार्च) को शहर के बडे़ मैरिज हाल में निकाह होना था।
विज्ञापन

इसी बीच कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे प्रदेश में चल रही सतर्कता के बीच मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगलिक कार्यों को स्थगित करने की मांग की। कन्या के पिता हाजी सगीर ने बताया कि मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन की अपील पर उन्होंने बेटी की शादी फिलहाल स्थगित कर दी है। बताया कि दूल्हा मोहम्मद वसीम (निम्नीपार) और उनके परिजन भी इस पर राजी हैं। आमंत्रित किए रिश्तेदाराें और अन्य लोगों को शादी स्थगित होने की सूचना दीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापर संगठन ने किया बंद का समर्थन
बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान बाजार और कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है। ग्राहकों से कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए उठाए गए इस कदम में सहयोग करे। यह निर्णय शनिवार को हुई संगठन की बैठक में लिया गया।
नगर पालिका से शहर में सफाई व्यवस्था और दवा छिड़काव की मांग की गई। बैठक में अध्यक्ष विनय चौरसिया सहित धीरज शर्मा, केदार अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पंकज रैकवार, विकास धुरिया, राजेश अग्रवाल, शाहनवाज, मुबीन, इलाही, जगदीश साहू, महेंद्र धुरिया, संगीता साहू, अकील, रहमत उल्ला आदि शामिल रहे। ब्यूरो
मोटर क्लेम दावों की भी सुनवाई बंद
बांदा। मोटर दुर्घटना क्लेम दावों की सुनवाई भी 28 मार्च तक बंद रहेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता खादी वाला और महासचिव कैलाश सिंह गौतम ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सिर्फ गिरफ्तार कर होकर आए मुल्जिमान के रिमांड व जमानत अर्जियों पर ही सुनवाई होगी। जिस तरह छुट्टी के दिनों में सुनवाई होती रही है। कहा कि वादकारियों को छुट्टी की इस अवधि में न्यायालय आने की जरूरत नहीं है। राजस्व न्यायालय में भी सभी अधिवक्ता 30 मार्च तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed