फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On Tehsil Day, did not dispose any complaint

सदर में नहीं मिली किसी फरियादी को राहत

Wed, 08 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
On Tehsil Day, did not dispose any complaint

तहसील दिवस पर सदर तहसील में फरियादियों की भीड़ रही। 235 शिकायती पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। नरैनी में 208, बबेरू में 154 और अतर्रा में 182 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। सदर तहसील में अफसरों के साथ सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी फरियादें सुनते रहे। एसडीएम विनय पाठक और सीओ विनोद सिंह ने सुनवाई की।

विज्ञापन


नरैनी तहसील में जिलाधिकारी सुरेश कुमार की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं गईं। किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद दीक्षित की अगुवाई में लेखपालों द्वारा फसल के नुकसान सर्वेक्षण में धांधली और चेक वितरण में मनमानी की शिकायत की गई। 208 शिकायतों में 10 का निस्तारण किया गया। एसपी राकेश शंकर समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक उप जिलाधिकारी आरके श्रीवास्तव व तहसीलदार राजेश मिश्रा की मौजूदगी में 182 शिकायती पत्रों की सुनवाई हुई। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू समेत क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम प्रहलाद सिंह की मौजूदगी में 154 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 4 का निस्तारण हुआ। नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, खंड शिक्षाधिकारी राजीव प्रताप सिंह, कैलाशनाथ सिंह, पूर्ति निरीक्षक वासदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed