{"_id":"5fe4cf578ebc3e3f5f6bcc96","slug":"older-trampled-to-death-death-on-the-spot-banda-news-knp6019283110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
अतर्रा। खेत से सिर पर लकड़ी लेकर आ रही वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सात राहगीर जख्मी हो गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव चौकी की रामदुलारी (65) पत्नी जगन्नाथ गुप्ता गुरुवार को सिर पर लकड़ी लेकर खेत से घर आ रही थी। मुरवल गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज सतवेंद्र ङ्क्षसह भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर बुंदेलखंड हाईवे के काम में लगा होना बताया गया है। एक अन्य घटना में कर्वी के कछार पुरवा का रामप्रताप पुत्र रामअवतार रोडवेज बस से अतर्रा में उतर रहा था। चालक-परिचालक की लापरवाही से बस से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव का रामेश्वर (42) पुत्र वैशाली गुरुवार को दोपहर साइकिल से आते समय पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। फतेहपुर जनपद के बिंदकी निवासी प्रगति (12) पुत्री सुजीत, नितिन (8) पुत्र सुजीत अपने चचेरे भाई अतर्रा के पंकज (17) पुत्र घनश्याम के साथ गुरुवार को बाइक से अतर्रा से खुरहंड गांव जा रहे थे।
मामा चौराहा के पास सामने जानवर आ जाने से बाइक से गिरकर घायल हो गए। उधर, बेंदा (तिंदवारी) गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी मनोज (25) पुत्र रामपाल और उसका चाचा कल्लू (35) पुत्र रामसेवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।