{"_id":"621e61e67861fd586943f70f","slug":"old-woman-jumped-into-a-well-after-grabbing-land-with-fake-signatures-banda-news-knp6832988104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षरों से जमीन हथियाने पर वृद्धा कुएं में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हस्ताक्षरों से जमीन हथियाने पर वृद्धा कुएं में कूदी
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। लाखों की जमीन कुछ हजार में फर्जी हस्ताक्षरों से खरीद लेने पर तनाव से जूझ रही वृद्धा ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुत्र ने आरोप लगाया कि गांव के दबंग ने फर्जी तरीके से जमीन हथिया ली है। केस चल रहा है।
कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में सुशीला देवी (70) पत्नी मंगल प्रसाद सोमवार की शाम घर से चंद कदम दूर कुएं में कूद गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पुत्र सोनू ने बताया कि गांव के दबंग ने एक साल पूर्व मात्र 30 हजार रुपये में सड़क किनारे स्थित 7 बिस्वा जमीन उसकी मां के फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर हड़प ली। जबकि इसकी कीमत लाखों रुपये में है। इसका मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
पुत्र ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी ने उसकी मां सुशीला से कहा कि उसकी जमीन अब उसे नहीं मिलेगी। इस बात से मां को गहरा सदमा लगा। क्षुब्ध होकर वह कुएं में कूद गई। बताया कि जमीन के मुद्दे पर उसके पिता भी तनाव में हैं। थाना इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है।