फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old woman dies of snake bite, four others admitted

Banda News: सर्प दंश से वृद्धा की मौत, चार अन्य भर्ती

Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies of snake bite, four others admitted
बांदा। सर्प दंश से वृद्धा की मौत हो गई। उधर, सर्प दंश के शिकार चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के उसरा पुरवा निवासी मुन्नी (58) शनिवार को सुबह 11 बजे धान की बेड़ लगाने के लिए मजदूर को अलमारी से पैसा निकालकर दे रही थी। तभी अलमारी के पास कंडों में छिपे बैठे सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन उसे लेकर रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्नी के देवर दिलीप कुमार ने बताया कि पति गया प्रसाद किसान हैं। एक पुत्री दो पुत्र हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी गीता (35) शनिवार की शाम खेत में थी तभी उसे सर्प ने डस लिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुनीता (23) शनिवार की शाम अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसे सर्प ने डस लिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी रजुलिया (50) शनिवार की शाम अपने खेत से घर आ रही थी। तभी उसे रास्ते में सर्प ने डस लिया। जालौन निवासी सुनील (20) मजदूरी करने बांदा आया था। यहां उसे सर्प ने डस लिया। सभी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed