{"_id":"580908e44f1c1b722b7033a7","slug":"old-man-dies-hit-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में चार राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव की लक्ष्मीनिया (65) पत्नी रजवा निषाद गुरुवार को सुबह अमलीकौर गांव से भंडारा खाकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। तिंदवारी पीएचसी से रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव वापस घर ले गए। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी विमला (35) पत्नी किशोर गुरुवार को सुबह बांदा-चिल्ला मार्ग पर शौच जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव का भजेराम (28) पुत्र सौखीलाल यादव बुधवार की रात बाइक पर सैमरी गांव से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में खन्ना (महोबा) थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी कृष्ण प्रसाद (48) पुत्र सैदी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार गांव का राहुल (22) भी घायल हो गया।
विज्ञापन