फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   old man commits suicide by consuming poison on the farm

खेत पर वृद्धा ने जहर खाकर आत्महत्या की

Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
old man commits suicide by consuming poison on the farm
बांदा। खेत में जहर खाकर 60 वर्षीय वृद्धा ने खुदकुशी कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। मृतका खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी रामकिशोर की पत्नी दसिया ने मंगलवार को दोपहर खेत में जहर खा लिया। उसकी वहीं मौत हो गई।
शाम को चरवाहों ने उसे देखा और शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

मृतका की ननद विद्या देवी (नंदवारा) ने बताया कि दसिया के दो पुत्रियां थीं। दोनों की शादी हो गई। पति मजदूरी और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन कर रहा था। कोतवाली इंसपेक्टर सविता श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिलहाल परिजन वजह नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed