फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old father dies by train after dispute with son

पुत्र से विवाद पर वृद्ध पिता ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sun, 27 Sep 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Old father dies by train after dispute with son
बांदा। पुत्र से विवाद के बाद वृद्ध पिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी करता था। एक अन्य घटना में घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर के हरदौली कांशीराम कालोनी निवासी हरीशंकर गुप्ता (70) पुत्र देवीदीन का शव रविवार को सुबह भूरागढ़ रेल पटरी के किनारे क्षत-विक्षत मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के हवाले से मटौंध थाना इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम मृतक हरीशंकर का अपने छोटे बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुगौरा गांव निवासी राजकुमार (38) पुत्र फदाली ने शनिवार को शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों के मुताबिक मृतक खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। कुछ दिनों से तनाव में था। लेकिन आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed