फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old farmer dies after crushing car

कार से कुचलकर वृद्ध किसान की मौत

Wed, 25 Oct 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 25 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन

बांदा (ब्यूरो)। सड़क पार कर रहे वृद्ध की कार की टक्कर से मौत हो गई। फंसकर वह दूर तक घसीट गया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ा। पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव का सुंदर लाल (70) पुत्र मंगलिया मंगलवार को शाम शौच के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और फंसकर दूर तक घसीट गया। आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। उसी की कार में तत्काल सीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई श्याम लाल ने आरोप लगाया कि कार चालक को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया है। सुंदर लाल के पास पांच बीघे खेती थी। अपने 4 बेटों के साथ मिलकर वह खेतीबाड़ी का काम करता था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि कार चालक पकड़ा नहीं जा सका। मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।  उधर, दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव का रजुरिया (30) पति राम औतार मंगलवार की दोपहर अपने पुत्र संतोष के साथ बांदा दवा लेने आया था। लौटते समय बाबूलाल चौराहे के पास ई-रिक्शा चालक ने पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। रजुरिया को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed