फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old and young woman killed in road accidents

सड़क हादसों में वृद्धा व युवती की मौत

Thu, 31 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Thu, 31 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

बांदा/अतर्रा। सड़क हादसों में वृद्धा व युवती की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में सात राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


छतरपुर (मध्य प्रदेश) जिले के बम्हौरी गांव की मनीता (19) पुत्री बसंत लाल अपनी बहन की ससुराल भरखरी गांव आई थी। बुधवार को शाम साइकिल पर खेत जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में अतर्रा क्षेत्र के बछेही गांव निवासी मन्नत खातून (55) पत्नी सलामत खां अपनी नातिन सानिया (12) के साथ बांदा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेही मोड़ के पास बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंपर ने उसे कुचल दिया। मन्नत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सानिया को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी देवीदयाल (24) पुत्र लल्लू, राजेश तिवारी (28) पुत्र रामनरेश और लल्लन भुर्जी (25) गुरुवार को सुबह बाइक पर पैगंबरपुर गांव से घर जा रहे थे। रास्ते में साइकिल से टकराकर तीनों घायल हो गए। साइकिल सवार लालूराम (17) पुत्र प्रहलाद निवासी पैगंबरपुर और उसकी दादी रामकली (75) पत्नी भवानीदीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।


रामकली अपने नाती के साथ कृषि अनुदान राशि निकालने गिरवां बैंक जा रही थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, महेश्वरी देवी चौराहा निवासी सचिन (20) पुत्र प्यारेलाल गुरुवार को सुबह बाइक पर क्रिकेट खेलने कहरा गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed