{"_id":"662e86c45057cd964c00f5e9","slug":"officers-should-speed-up-wheat-procurement-banda-news-c-212-1-sknp1008-109908-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गेहूं खरीद में तेजी लाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गेहूं खरीद में तेजी लाएं अफसर
विज्ञापन
बांदा। मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर गेहूं की खरीद करें और 48 घंटे में भुगतान किया जाए। अवैध भंडारण पर कड़ी नजर रखी जाए। ये निर्देश नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए।
रविवार को नोडल अधिकारी ने सर्किट हाउस में गेहूं खरीद की समीक्षा की। नेफेड के तीन क्रय केंद्रों में अभी तक गेहूं की खरीद शुरू न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू की जाए। किसानों से संपर्क कर 200 क्विंटल गेहूं उपलब्ध होने पर गांव जाकर खरीद की जाए। अधिकारियों से कहा कि वह क्रय केंद्रों का निरंतर भ्रमण कर गेहूं की खरीद में तेजी जाएं।
गेहूं भारतीय खाद्य निगम के डिपो में रखे जाने के निर्देश दिए। जनपद में लक्ष्य 85000 मीट्रिक टन के सापेक्ष कुल 5480 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होने पर असंतोष जताया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के कहा कि वह कार्यालय से निकले और गेहूं खरीद बढ़ाएं। जिला विपणन अधिकारी परमानंद जायसवाल सहित खाद्य विभाग के मंडल व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।