{"_id":"5dceeb368ebc3e54f937bfb1","slug":"officers-should-maintain-the-dignity-of-constitutional-institutions-banda-news-knp52604481","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बरकरार रखें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बरकरार रखें अफसर
विज्ञापन
Officers should maintain the dignity of constitutional institutions
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने अधिकारियों से कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखें। गरीबों की समस्याओं के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लें। कहा है कि विधायिका और कार्य पालिका के सामंजस्य से देश और प्रदेश की तरक्की होती है।
एक दिन के भ्रमण पर आई समिति ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति के सभापति विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि समिति में लंबित शिकायतों की सुनवाई कर अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट एक माह के अंदर भेजे। किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए जिला प्रशासन को प्रभावी प्रयास के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत समिति में कर सकता है।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के पूरक हैं। समिति सदस्य डॉ. वासुदेव यादव ने तालाब व पोखरों से अवैध कब्जे हटाने और व्यापार कर की लंबित वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद (राज्यसभा) विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि शराब की बिक्री निर्धारित दुकान से ही होनी चाहिए। अवैध रूप से संचालित मोबाइल शराब की दुकानों पर अधिकारी तत्काल रोक लगाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनवाए जाएं। विधान परिषद सदस्य रमेशचंद्र मिश्र ने सीएचसी और पीएचसी में तैनात डाक्टरों को नियमित रूप से ड्यूटी पर रहने को कहा।
विज्ञापन
डीएम हीरालाल ने समिति का स्वागत करते हुए जिले की प्रमुख समस्याओं और प्रशासन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया। बताया कि बांदा जनपद में 47 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। यूनिसेफ के सहयोग से सुपोषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण की लगातार समीक्षा की जा रही है। व्यापार कर की पुरानी वसूली शीघ्र कराने की कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने गुड मॉर्निंग पुलिस के बारे में समिति को जानकारी दी।
कहा कि इस व्यवस्था से मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। समिति ने इसकी सराहना की। बैठक का संचालन सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, परियोजना निदेशक आरके मिश्र, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमंत कुमार व डीएन यादव आदि बैठक में उपस्थित रहे। उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव ने भी समिति का स्वागत किया।