{"_id":"676da29b8654047358054d9c","slug":"officers-raid-sandi-mine-banda-news-c-212-1-sknp1006-119880-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सांडी खदान में अफसरों का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सांडी खदान में अफसरों का छापा
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। किसानों की शिकायत पर पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी खदान खंड संख्या 77 का प्रशासनिक अफसरों की टीम ने जांच की। खदान में पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई। मौके पर बिना रवन्ना के पाए गए दो ट्रकों पर भी कार्रवाई की हुई।
एडीएम न्यायिक अमिताभ, एसडीएम सदर इरफान उल्ला, नायब तहसीलदार पैलानी डॉ. मुस्तकीम, खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता, खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह, लेखपाल सुनील कुमार पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान संख्या 77 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को कड़ी फटकार लगाई। यहां बिना रवन्ना के रवाना हो रहे दो ट्रकों को भी पकड़ा। एडीएम न्यायिक ने दो टूक कहा कि अगर पानी से बालू निकाली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सांड़ी खदान में पिछले कई हफ्तों से प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा था। यहां किसानों ने जिलाधिकारी से खदान क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची थी। एडीएम न्यायिक अमिताभ ने बताया कि जांच रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को भेजेंगे।