फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers of nine departments absent from Sampoorna Samadhan Diwas, SDM angry

Banda News: संपूर्ण समाधान दिवस से नौ विभागों के अधिकारी नदारद, एसडीएम नाराज

Tue, 05 Nov 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Officers of nine departments absent from Sampoorna Samadhan Diwas, SDM angry
बांदा। पैलानी तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नौ विभागों के अधिकारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम शशिभूषण मिश्र ने नाराजगी जाहिर की और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार पैलानी विकास पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 20 शिकायती पत्रों में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। प्रमुख रुप से जसपुरा निवासी जहूर खां, रज्जाक खां, रहमान खां पुत्र नन्हू ने भूमिधरी नंबरों में गांव के लोगों द्वारा जबरिया कब्जा किया गया था, उस मामले का निस्तारण किया गया। इधर, समाधान दिवस में नौ विभागों स्वास्थ्य विभाग, बालविकास परियोजना अधिकारी तिंदवारी, जल निगम,एसडीओ विद्युत, सहायक अभियंता केन नहर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता जलकल और सीओ सदर अजय कुमार सिंह गैरहाजिर रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार जसपुरा वेदप्रकाश, एसएसआई पैलानी रमेश कुमार, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद, बीडीओ गरिमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरियादियों को हुई निराशा
इधर, अतर्रा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नगेंद्र प्रताप और एसपी अंकुर अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 57 शिकायती पत्र आए, इनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इससे फरियादियों को निराशा हुई। अन्य समस्याओं को गंभीरता के साथ निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए। दीपावली पर्व होने की वजह से इस बार सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में राजस्व के 26, पुलिस के 14, विकास 4, समाज कल्याण से 1 और अन्य विभागों से 12 शिकायती पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, सीएमओ एके श्रीवास्तव, डीआईओएस विजयपाल सिंह, बीएसए अव्यक्तराम त्रिपाठी, एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ प्रवीण कुमार यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बबेरू में तहसीलदार लखन सिंह राजपूत ओर सीओ सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 26 शिकायती पत्रों में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed