फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers kept teaching traffic rules, people kept struggling with traffic jam

Banda News: अफसर पढ़ाते रहे यातायात नियमों का पाठ, जाम से जूझते रहे लोग

Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Officers kept teaching traffic rules, people kept struggling with traffic jam
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल व सेंट जॉर्ज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। एएसपी, बीएसए और मंडलीय मास्टर ट्रेनर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते रहे तो दूसरी तरफ बाबूलाल चौराहे पर लोग घंटों में जाम में पिसते रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात माह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को महाराणा प्रताप चौक में एसएसपी शिवराज, सीओ यातायात राजवीर सिंह, यातायात प्रभारी राजेंद्र चंद्र मिश्र, मंडलीय ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा आदि ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने को प्रेरित किया। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एवं सेंट जॉर्ज सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। एएसपी ने कहा कि नियमों का पालन न करना एक दंडनीय अपराध है। हम सभी को नियमों का पालन करते हुए दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास करना चाहिए। मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र ने यातायात नियमों से परिचित कराया। इस मौके पर बीएसए अव्यक्तराम तिवारी व डीआईओएस विजय पाल सिंह व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आधा से ज्यादा शहर जाम से जूझता रहा। बाबूलाल चौराहा में अवैध वाहन स्टैंड के चलते दोपहर में कई बार जाम लगा। पुराने ओवरब्रिज में दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे जाम में फंसे रहे। वहीं चार बजे तक जाम हटवाने में ट्रैफिक व होमगार्ड के जवान परेशान रहे। ज्यादातर राहगीर न हेलमेट लगाए नजर आए और न ही सीटबेल्ट। बाइक पर ट्रिपिलिंग करने वाले पुलिस की नजरों के सामने फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed