फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers and employees will measure indecency with roadways passengers

Banda News: रोडवेज यात्रियों से अभद्रता पर नपेंगे अधिकारी-कर्मचारी

Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees will measure indecency with roadways passengers
बांदा। रोडवेज बसों में परिचालक यात्रियों से सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करेंगे। अभद्रता की शिकायत मिलने पर न केवल चालक परिचालक बल्कि स्टेशन इंचार्ज व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भी जिम्मेदार माना जाएगा। शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी। अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने इस बावत आरएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों आम यात्रियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। यात्रियों की शिकायतों में सर्वाधिक परिचालकों व पूछताछ कार्यालयों में कर्मियों की ओर से अभद्रता करने की थी। इसे परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश जारी किए है। कहा कि निगम के लिए भी यह स्थिति ठीक नहीं है। यात्रियों से खराब जवाब निगम की छवि को धूमिल करता है। राजस्व भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा गया है कि इस बावत अभियान चलाकर निगम की छवि सुधारने का प्रयास किया जाए। बसों में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री, खासकर जन प्रतिनिधि, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ नागरिक, महिला व दिव्यांगजनों से बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

चालक व परिचालक और पूछताछ कर्मियों को प्रशिक्षण देने को कहा। यात्रियों से अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिलने और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। बार-बार शिकायत मिलने पर स्टेशन इंचार्ज व एआरएम के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed