{"_id":"6499dbc6772c1de64e034f84","slug":"of-current-while-pressing-death-of-a-young-man-who-was-hit-banda-news-c-12-1-305913-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेस करते वक्त करंट की \nचपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेस करते वक्त करंट की चपेट में आए युवक की मौत
Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कपड़ों में प्रेस कर रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी जीतेंद्र (28) डिप्लोमा इन फार्मेसी का कोर्स किए था। वह प्राइवेट में स्वास्थ्य सेवाएं देता था। सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब वह घर में अपने कपड़ों में प्रेस कर रहा था। तभी इलेक्ट्रिक प्रेस से उसे करंट लग गया।
करंट के झटके से वह प्रेस के ऊपर गिर गया। जिससे प्रेस उसके सीने में चिपक गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि करंट लगने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए हैं।