फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Objective to make women self-reliant and enhance their talent

महिलाओं को आत्मनिर्भर व उनकी प्रतिभा को निखारना उद्देश्य

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Objective to make women self-reliant and enhance their talent
Objective to make women self-reliant and enhance their talent - फोटो : BANDA
बांदा। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने शनिवार को मिशन शक्ति अभियान-4 के अंतर्गत कार्यशाला में कहा कि बेटियों को समाज में अपनी प्रतिभागिता बढ़-चढ़कर सुनिश्चित करनी चाहिए। मिशन शक्ति-4 का उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। अब बालिकाएं गर्भ में भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ सरकार सख्त है। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी चित्रकूट मंडल रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि मंडल में निराश्रित महिला पेंशन योजना में 69 हजार लाभार्थी को लाभाविंत किया जा चुका है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल कोष के तहत मंडल में 194 महिलाओं व बालिकाओं को 6.41 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। राज्य सलाहकार बाल संरक्षण, निदेशालय महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के प्रीतेश कुमार तिवारी ने मिशन शक्ति उपलब्ध्यिों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीफार जिला प्रतिनिधि इमरान अली ने लघु फिल्म प्रस्तुत की। सीफार राज्य प्रतिनिधि सोनम राठौर ने संस्था के कार्य व उद्देश्य बताए। संचालन यूनीसेफ मंडलीय तकनीकी रिसोर्स पर्सन परीक्षित सेठ ने किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार (महोबा), राजीव कुमार सिंह (हमीरपुर), पंकज मिश्रा, सीफार यशवंत, एसए हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed