{"_id":"64f76e281e10f7f25802efd6","slug":"number-of-viral-fever-patients-increased-in-trauma-center-banda-news-c-212-1-bnd1001-2220-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी
Tue, 05 Sep 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा। वायरल फीवर के मरीजों से ट्रामा सेंटर फुल हो गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 268 मरीजों की जांचें हुईं। इनमें डेंगू जांच के लिए सात सैंपल लिए गए। इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर के भर्ती किए गए। वायरल फीवर के मरीजों की आमद से ट्रामा सेंटर के भी 32 बेड फुल रहे। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल और डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ओपीडी में 100 मरीजों में ज्यादातर वायरल फीवर के मरीज आए हैं।
इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बच्चों में इन दिनों वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते वायरल फीवर जोर पकड़ रहा है।