फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now the railway is preparing to run a passenger train

अब पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा रेलवे

Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now the railway is preparing to run a passenger train
रेलवे स्टेशन में डीआरएम को रजिस्टर दिखाते स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना महामारी के चलते कई माह से ठप पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की तैयारी रेलवे विभाग कर रहा है। ये ट्रेनें अगले माह से शुरू हो सकती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर इन यात्री ट्रेनों में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू रहेगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का यात्रियों को पालन करना होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक, झांसी (डीआरएम) संदीप माथुर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। वे यहां निरीक्षण पर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अगले माह से शुरू होगा। रिजर्वेशन की व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांदा रेलवे स्टेशन का बाहरी लुक बदला जा रहा है। यह भी बताया कि खैरार और बांदा जंक्शन से मालगाड़ियों में लोडिंग शुरू कराने की भी तैयारी है। इसके लिए दोनों स्टेशनों के माल गोदाम के पास डबल लाइन की शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2021 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। डीआरएम ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छोटे-बड़े सभी स्टेशनों में यात्रियों की जांच कराई जाएगी। ट्रेनों को सैनिटाइज करने के साथ ही यात्रियों को मास्क अनिवार्य किया गया है।
चेन पुलिंग और ट्रैक पार करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
डीआरएम संदीप माथुर अपनी विशेष ट्रेन से दोपहर करीब 12 बजे झांसी से यहां पहुंचे। एक घंटे के निरीक्षण में टिकट काउंटर, लोको पायलट रेस्ट रूम, माल गोदाम, आरपीएफ थाना आदि का निरीक्षण किया। माल गोदाम, लाबी और पार्क में गंदगी पर नाराजगी जताई।
आरपीएफ को चेन पुलिंग व अनाधिकृत रूप से रेल लाइन पार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक समेत सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिवसिंह, स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके जांगिड आदि मौजूद रहे।
मंडल मुख्यालय में क्योटरा अंडरब्रिज की ध्वस्त सड़क और दुर्घटना का कारण बने अंडरब्रिज को लेकर डीआरएम ने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि इसका निर्माण नगर पालिका को करना चाहिए। रेलवे सिर्फ ट्रैक के नीचे के हिस्से की मरम्मत कराएगा। डीआरएम ने बताया कि रेलवे के सीनियर डीसीएम ने इसके लिए सांसद आरके सिंह पटेल और कमिश्नर व डीएम को पत्र भेजा है।

डीआरएम संदीप माथुर के निरीक्षण को लेकर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदली नजर आई। स्टेशन की सफाई के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। जगह-जगह पर कलई डाली गई। स्टेशन को चमकाने में गुरुवार की रात से अधिकारी व कर्मचारी लगे रहे। इसके बाद भी निरीक्षण में डीआरएम को कई स्थानों पर गंदगी मिल गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed