{"_id":"682639ac034387448f0ff2a4","slug":"now-the-industrial-corridor-will-develop-rapidly-rs-138-crore-received-banda-news-c-212-1-bnd1004-126584-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अब तेजी से विकसित होगा औद्योगिक गलियारा, 138 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अब तेजी से विकसित होगा औद्योगिक गलियारा, 138 करोड़ मिले
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना जल्द ही अमलीजामा पहनेगी। शासन ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को 138 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है। महोखर और जमालपुर में करीब 576 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसको हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यहां चहारदीवारी, सड़क, पानी, बिजली आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यहां उद्यम स्थापित किए जा सकें।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर और बांदा में औद्योगिक गलियारा विकसित कर रहा है। इसके लिए शहर से करीब सात किलोमीटर दूर महोखर और जमालपुर के बीच 576 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। सरकार ने परियोजना के लिए बजट में प्रावधान कर दिया है। यूपीडा औद्योगिक गलियारे में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करेगा।
शासन ने वर्ष 2023-24 में औद्योगिक गलियारे के लिए 576 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ग्राम पंचायत जमालपुर में 270 किसानों की 245 हेक्टेयर और ग्राम पंचायत महोखर में एक्सप्रेसवे के किनारे 125 किसानों की 325 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई थी। अब शासन ने औद्योगिक गलियारा में इंफ्राट्रक्चर (सुविधाएं) विकसित करने के लिए 138 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। यूपीडा के अधिकारियों ने यहां टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करीब छह माह में चहारदीवारी, सड़क, बिजली, पानी और पार्क आदि का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गलियारे का स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद यूपीआईडी उद्योगपतियों को यहां निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। सरकार की इस योजना से न केवल बांदा और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
बीडीए भी विकसित कर रहा ग्रीन सिटी
महोखर में एक्सप्रेसवे के एप्रोच रोड के किनारे स्कूल, अस्पताल, पार्क, ग्रीन बेल्ट, छोटे उद्यम, आवासीय कालोनियां विकसित की जा रही हैं, ताकि इस क्षेत्र में मॉडल सिटी विकसित हो सके। यहां आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटित होंगे, साथ ही छोटे बड़े उद्योग भी स्थापित होंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर छोटे बड़े विद्यालय, शॉपिंग मॉल आदि के लिए भी भूखंड तैयार किए जाएंगे। बीडीए इस भूमि में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाएगा। जो एक्सप्रेसवे को जोड़ेंगी। साथ ही पार्क, बिजली पानी, स्ट्रीट लाइट, खेलकूद के मैदान व ग्रीन बेल्ट भी बनेंगे।
वर्जन-
-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इसे हैंडओवर लिया जा रहा है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। -कमलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीडा, चैनेज-दो, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे