फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to the chief on the disturbances in mid-day meal

मिड-डे मील में गड़बड़ी पर प्रधान को नोटिस

Wed, 09 Aug 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 09 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

बांदा। मिड-डे मील में गड़बड़ी और स्कूल अध्यापकों के साथ अभद्रता और धौंस-धमकी जैसे आरोपों में तिंदवारी क्षेत्र के अमलोर गांव की ग्राम प्रधान जय देवी को डीएम ने ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। 15 दिन में संतोषजनक जवान न मिलने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर देने की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान को जिला पंचायती राज अधिकारी भी पूर्व में नोटिस दे चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य शत्रुघन सिंह, संग्राम सिंह, रघुवीर सिंह, रामप्रताप सिंह आदि  ने शपथ पत्र के साथ डीएम को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि प्रधान पति मनमाने ढंग से पंचायत के काम करा रहे हैं। निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया। ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलाई। उधर, डीएम द्वारा जारी नोटिस में बीएसए के पत्र का हवाला देकर कहा गया कि मिड-डे मील में अधिक छात्र संख्या अंकित करने का अध्यापकों पर दबाव डाला जाता है। डीपीआरओ ने भी मार्च में प्रधान को नोटिस दी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। एबीएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिड-डे मील में गड़बड़ी की जा रही है। ड्रेस वितरण में प्रधानपति अनाधिकृत हस्तक्षेप करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed