फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to seven heads for non-construction of community toilets

सामुदायिक शौचालय न बनने पर सात प्रधानों को नोटिस

Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to seven heads for non-construction of community toilets
11 जनवरी को छपी खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने चार विकास खंडों के सात ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी की है। एक पखवारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधानों के अधिकार सीज कर तीन सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला के 11 जनवरी के अंक में 19 गांवों में सामुदायिक शौचालय न होने का तथ्य उजागर किया गया था। इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को पडनी (बबेरू), भरखरी (बड़ोखर), बदौसा (नरैनी) और कमासिन क्षेत्र के कमासिन सहित पिपरहरी, तरायां और भदांव के प्रधानों को पंचायतीराज अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूरा कराया जाना था लेकिन यह आज भी अधूरे हैं। इनके निर्माण की अंतिम तिथि शासन की ओर से 11अक्तूबर तय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed