{"_id":"6140dec78ebc3eb6e5223782","slug":"notice-to-secretary-on-negligence-in-construction-of-toilets-banda-news-knp6521961171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सचिव को नोटिस
विज्ञापन
बांदा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर बबेरू ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़नी सचिव हरिनारायण को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण शासन की प्राथमिकता में हैं।
15 जुलाई 2020, 6 नवंबर 2020 व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 11 फरवरी को सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सचिव द्वारा अभी तक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है।
सीडीओ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सचिव शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया जाए।
विज्ञापन
तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर शासकीय धन के दुरुपयोग व गबन का दोषी मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उक्त धनराशि राजस्व की भांति वसूल की जाएगी।