फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to Municipality, warning of action

नगर पालिकाध्यक्ष को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Notice to Municipality, warning of action
अतर्रा। करोड़ों रुपये गबन के आरोपों पर शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष को सफाई का अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि समय से जवाब दाखिल नहीं किया गया तो वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में करीब 15 करोड़ रुपये के गबन की सभासदों ने शासन स्तर पर शिकायत की थी। विशेष सचिव (नगर विकास विभाग) सुधा शुक्ला ने 11 फरवरी 2019 को जिलाधिकारी के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे लेकिन अध्यक्ष जगदीश सिंह भाऊ द्वारा नोटिस का जवाब नही दिया गया।
विज्ञापन

इस पर शासन ने मामले को गंभीरता से लिया और अंतिम अवसर देते हुए पुन: नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारी सीज करने के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed