फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to 11 secretaries on negligence in construction

निर्माण में लापरवाही पर 11 सचिवों को नोटिस

Sat, 18 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to 11 secretaries on negligence in construction
बांदा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्यारह ग्राम सचिवों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने जसपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जसपुरा के सचिव आनंद मोहन शर्मा, तिंदवारी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुकुवा खास के सचिव कमल यादव, ग्राम पंचायत बंबियां के सचिव विनोद झा, ग्राम पंचायत मिरगहनी के सचिव अभिषेक सिंह राठौर।
बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत भरखरी के सचिव कोमल सिंह, ग्राम पंचायत जमुनीपुर के सचिव रफीक मंसूरी, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बदौसा व पिपरहरी के सचिव योगेश कुमार, ग्राम पंचायत सेमरिया कुशल के सचिव मुकेश कुमार तिवारी।
विज्ञापन

ब्लाक कमासिन के ग्राम पंचायत बीरा व भदांव के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत भांटी के सचिव अविनाश सिंह, ग्राम पंचायत कमासिन व तरायां के सचिव प्रभाकर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण शासन की प्राथमिकता में है। 15 जुलाई 2020, 6 नवंबर 2020 व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 11 फरवरी को निर्देश दिए गए थे कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित कर दें, लेकिन शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है।
ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है। निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया जाए।

साथ ही तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर शासकीय धन के दुरुपयोग व गबन का दोषी मानते हुए कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed