फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notbandi paddy farmers Presaan

नोटबंदी से धान उत्पादक किसान परेश्ााान

Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Notbandi paddy farmers Presaan
नोटबंदी से गल्ला मंडी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सूखा झेलने के बाद अब धान उत्पादक किसान ‘नोटबंदी’ की मार से परेशान हैं। 50-100 नोटों की कमी और नई करेंसी बाजार में न आने से आढ़ती धान खरीदने से किनारा किए हैं। दूरदराज से आने वाले किसान उधार धान बेचकर या या फिर बैरंग लौट रहे हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में धान का उत्पादन मुख्य रूप से बांदा और चित्रकूट जिले में होता है। यहां के चावल की खुशबू देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई तक फैली है। सूखा की वजह से पिछले वर्ष धान का उत्पादन यहां 52 हजार मीट्रिक टन और चित्रकूट जिले में 13,200 मीट्रिक टन था।
विज्ञापन


इस वर्ष अच्छी बारिश से उत्पादन में वृद्धि हुई और कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बांदा में 69 हजार और चित्रकूट में 16,082 मीट्रिक टन धान उत्पादन हुआ, लेकिन नोटों की कमी से खुशी काफूर है। शहर की गल्ला मंडी में वीरानगी छाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों के पास किसानों का माल खरीदने को पैसा नहीं है और ग्राहक भी इस संकट के चलते बाजार से मुंह फेरे हैं। गल्ला व्यवसायियों का कहना है कि 500 व 1000 के नोट बंद होने के बाद अधिकांश व्यापारियों की जेबें खाली हैं।


सिर्फ 25 फीसदी व्यापार रह गया है। धान बेचने आने वाले किसानों का पूरा माल खरीदना मुमकिन नहीं है। अधिकांश उधार पर ही धान भरे बोरे दुकानों पर छोड़कर जा रहे हैं। नोटों से पैदा हुई मंदी में धान का भाव भी गिर गया। पिछले माह सोनम चावल का भाव 2800 रुपये क्विंटल था। नोटबंदी के बाद अब 1950 रुपये क्विंटल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed