फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Non-Congress governments ruined the special package

गैर कांग्रेसी सरकारों ने बर्बाद किया विशेष पैकेज

Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Non-Congress governments ruined the special package
Non-Congress governments ruined the special package - फोटो : BANDA
बांदा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बुंदेलखंड विकास के लिए वर्ष-2012 में तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने सात हजार करोड़ का विशेष पैकेज दिया था। गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों ने इसका सही उपयोग नहीं किया। मौजूदा सरकारों पर बुंदेलखंड के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि विशेष पैकेज वाली सात मंडियां अधूरी पड़ी हैं। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। डीएपी खाद का संकट है। केंद्र और प्रदेश सरकार यह नहीं बता पा रही कि खाद का संकट क्यों है? अपने राज्य छत्तीसगढ़ का हवाला देकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही वहां किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोधन योजना शुरू की है। बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा के बारे में कहा कि यहां गोशालाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कुछ प्रतिज्ञाएं की हैं। उनमें किसान मुद्दे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यूपी में कांग्रेस किसान और विकास के मुद्दे पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी। मीडिया वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी सहित राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा (छत्तीसगढ़), जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, केशव पाल आदि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा नामित आब्जर्वर भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आरएसएस की सोच पर चल रही है। हिंदुत्व और उत्तेजक राष्ट्रवाद की बात की जा रही है, जबकि कांग्रेस महापुरुषों की सोच को लेकर चल रही है।

बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। कहा कि संघ का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा। कांग्रेस यूपी में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अकेले चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा महासचिव प्रियंका गांधी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed