{"_id":"c3f95e3a82bf93b617c91acf57368c6b","slug":"no-water-in-the-morning-the-city-extended-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बिजली कटौती से शहर में गहराया जलसंकट, सुबह 7 से 10 बजे तक कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बिजली कटौती से शहर में गहराया जलसंकट, सुबह 7 से 10 बजे तक कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही पावर कारपोरेशन के बिजली कटौती शेड्यूल ने शहर के बाशिंदों को पेयजल संकट के घेरे में ला दिया है। सवेरे जलापूर्ति के समय तीन घंटे की बिजली कटौती से शहर में पानी को लेकर चीख-पुकार शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जल संस्थान अधिकारियों का कहना है कि कटौती का यह समय हरगिज दुरुस्त नहीं है। उपभोक्ता आंदोलन पर आमादा हो जाएंगे। इस शेड्यूल को बदलाने के लिए वह अधिकारियों से अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
अब तक ठंड से पानी की मांग और खपत कम थी। ऐसे में कम जलापूर्ति में भी उपभोक्ता अपना काम चला रहे थे। अब तापमान बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ी है। दूसरी तरफ पावर कारपोरेशन में बिजली कटौती का समय मार्च माह में बदलकर सुबह 7 से 10 और शाम 4 से 7 बजे कर दिया है। सुबह का समय जलापूर्ति का है।
विज्ञापन
जल संस्थान पिछले कई महीनों से सुबह 8 बजे से आपूर्ति कर रहा था। अब जलापूर्ति के समय बिजली गुल हो जाने से शहर के 80 फीसदी उपभोक्ताओं के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। एक-दो दिन में व्यवस्था नहीं बदली तो जनांदोलन शुरू हो जाएंगे।
उधर, जल संस्थान अधिशासी अभियंता वीबी सिंह का कहना है कि सुबह जलापूर्ति के समय बिजली नहीं रही तो उपभोक्ता आफत कर देंगे। 7 बजे से पहले तड़के जलापूर्ति करना भी उपभोक्ताओं को रास नहीं आता। ऐसे में सुबह 8 बजे तक बिजली आपूर्ति जरूरी है ताकि उपभोक्ताआें को पानी के लिए तरसना न पड़े।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोमवार को वह इस बारे में जिलाधिकारी और पावर कारपोरेशन अभियंताओं से अनुरोध करेंगे।