{"_id":"6ad512ff7f6f1240c807dcc4","slug":"no-trace-of-teenager-who-drowned-in-the-yamuna-even-after-32-hours-banda-news-c-212-1-sknp1006-153584-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यमुना में डूबे किशोर का 32 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यमुना में डूबे किशोर का 32 घंटे बाद भी सुराग नहीं
Mon, 19 Oct 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा। यमुना में डूबे हमीरपुर के किशोर राहुल साहू (16) का 32 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने रविवार को गोताखोंरों की मदद से उसकी तलाश कराई।
हमीरपुर के भरुआ थाना क्षेत्र निवासी राहुल साहू पिता छोटेलाल के साथ चौसठ जोगिनी माता मंदिर के मेले में दुकान लगाने आया था। शनिवार को दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया था।
रविवार को सुबह गोताखोर दोबारा नदी में उतरे और उसकी तलाश की। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है।