फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No talk with BJP, effort from nephew

भाजपा से बात नहीं, भतीजे से प्रयास

Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
No talk with BJP, effort from nephew
No talk with BJP, effort from nephew - फोटो : BANDA
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन की बात चल रही है। भाजपा से न बात की है न कभी मतलब रखा। भतीजे (अखिलेश यादव) से गठबंधन का प्रयास है। सपा को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा में आए शिवपाल ने अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में जनसभा संबोधित की। मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनने पर बीए पास करने वाले युवाओं को तत्काल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 24 घंटे बिजली और 300 यूनिट फ्री होगी।
विज्ञापन

हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री को झूठा बताते हुए कहा कि कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रसपा के बगैर उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के साथ आदित्य यादव और पूर्व शिक्षा मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल, राम नरेश यादव भी थे। रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सभा मंच पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां सहित अन्य नेताओं ने शिवपाल व आदित्य को तलवार भेंट की।

शिक्षक सभा प्रदेश महासचिव डॉ. रोहित सिंह सहित डॉ. शेष नारायण त्रिपाठी, डॉ. रमेश शुक्ल, मो. कदीर सिद्दीकी, युवा अध्यक्ष एजाज खां, नीतेश शुक्ल, अर्जुन, छोटू राम, रामप्रकाश, हनीफ खां आदि ने स्वागत किया।

No talk with BJP, effort from nephew

No talk with BJP, effort from nephew- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed