Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No embezzlement in the case of 14,000 litres of diesel; irregularities found in the records.

Banda News: 14 हजार लीटर डीजल के मामले में गबन नहीं, अभिलेखों में मिली अनियमितता

Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
No embezzlement in the case of 14,000 litres of diesel; irregularities found in the records.
बांदा। रोडवेज के बांदा डिपो में 14 हजार लीटर डीजल के कथित फर्जीवाड़े की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन

एआरएम हमीरपुर आरके साहू की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल रामलवट को सौंप दी है। जांच में डीजल का गबन किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभिलेखों में डीजल की आमद दर्ज करने में अनियमितता जरूर पाई गई है।
इसमें डीजल सेक्शन के कर्मचारियों के साथ स्टेशन प्रभारियों के स्तर से भी लापरवाही सामने आई है। जुलाई में मामला सामने आने के बाद से ही डीजल की आपूर्ति, टैंकर खाली कराने और अभिलेखों में दर्ज मात्रा को लेकर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में डीजल के स्टॉक और वितरण से जुड़े रिकॉर्ड भी व्यवस्थित नहीं मिले थे। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि डीजल का गबन तो नहीं हुआ, लेकिन उसकी आमद और अन्य विवरण दर्ज करने में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट को जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। पूर्व में पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इनमें तीन डीजल लिपिक और दो स्टेशन प्रभारी शामिल थे।
बाद में दोनों स्टेशन प्रभारियों को बहाल कर दिया गया था। तीन डीजल लिपिकों का निलंबन जारी था। जांच पूरी होने के बाद अब निगाहें क्षेत्रीय प्रबंधक की कार्रवाई पर टिकी हैं।
---
14 हजार लीटर डीजल से शुरू हुआ था मामला
8 जुलाई को 14 हजार लीटर डीजल लेकर टैंकर बांदा डिपो पहुंचा था। डिपो के टैंक में जगह नहीं होने के कारण टैंकर उसी दिन खाली नहीं कराया जा सका। इसके बावजूद अभिलेखों में 8 जुलाई को ही टैंकर खाली दिखा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार टैंकर अगले दिन खाली कराया गया था। 17 जुलाई को डीजल सेक्शन के वरिष्ठ लिपिक अनिल साहू ने क्षेत्रीय प्रबंधक से डीजल में हेराफेरी की शिकायत की थी। इसके बाद मामला सामने आया और विभागीय जांच शुरू हुई।

---
पांच कर्मचारी किए गए थे निलंबित
मामले में डीजल लिपिक अनिल शुक्ला, अनिल साहू और सुधीर सिंह को निलंबित किया गया था। इसके अलावा वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुशीला सचान और स्टेशन प्रभारी आरके वर्मा पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई थी। जूनियर फोरमैन सरोज कुमार को आरोपपत्र जारी किया गया था, जबकि लेखाकार वीके गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। बाद में दोनों स्टेशन प्रभारियों को बहाल कर दूसरे स्थान पर तैनात कर दिया गया।
---
वर्जन
जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सभी कर्मचारियों पर पूर्व में ही कार्रवाई हो चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
-रामलवट, क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed