{"_id":"6026bfe38ebc3ee92f19f0c0","slug":"no-duse-jaroori-banda-news-knp6114983179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में सहकारी बैंक व समितियों का नो ड्यूज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में सहकारी बैंक व समितियों का नो ड्यूज जरूरी
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कई बैंक संस्थाओं और विभागों के लिए बकाया वसूली का जरिया बनेंगे। सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं को मिलेगा। बांदा जनपद में भूमि विकास बैंक की सभी तीन ब्रांचों में 5 करोड़ 38 लाख रुपये से ज्यादा की बकायेदारी है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के समय सहकारी ग्राम विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक द्वारा वित्त पोषित सहकारी समितियों से नो ड्यूज (अदेय प्रमाणपत्र) लिया जाए।
बांदा जनपद में भूमि विकास बैंक की तीन शाखाएं हैं। किसानों/सदस्यों को इन समितियों से 5 करोड़ 38 लाख रुपये की देनदारी बकाया है। उधर, डीएम आनंद कुमार सिंह ने पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को बृहस्पतिवार को जारी आदेश में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, लखनऊ के प्रबंध निदेशक के पत्र का हवाला देकर कहा कि ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखाआें से वितरित किए गए कर्ज की वसूली समय से नहीं हो पा रही।
कहा कि इससे बैंक व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इन शाखाओं से वित्त पोषित सहकारी समितियों से दिए गए कर्ज की भी वसूली अत्यंत असंतोषजनक है। डीएम ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड तथा सहकारी समितियों के बकायेदार/वारिसान/सहभागीदार पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियाकि प्रत्याशियों से नामांकन के समय उक्त बैंक/समितियों का नो ड्यूज दिया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
यूपी सहकारी विकास बैंक की तीनों ब्रांचों में बकायेदारी (लाख में) -
ब्रांच कर्ज वसूली
बांदा 131.60 20.13
बबेरू 188.84 44.28
नरैनी 218.55 17.97
योग 538.99 82.38