फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No DAP and Urea in cooperative society

Banda News: सहकारी समिति में नहीं डीएपी और यूरिया

Sun, 18 Aug 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
No DAP and Urea in cooperative society
बांदा। डीएपी व यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसानों को धान की बेड़ लगाने के लिए डीएपी चाहिए तो कुछ को बेड़ों में छीटने के लिए यूरिया की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में खाद नहीं है। जिले में 30 फीसदी से अधिक रकबा धान की बेड लगाने के लिए शेष है। जिले में खरीफ सीजन में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें धान की रोपाई का लक्ष्य 52 हजार निर्धारित है। जिले में दलहन व तिलहन की करीब 90 फीसदी बुआई हो चुकी है।
विज्ञापन

धान की अभी 30 फीसदी रोपाई शेष है। किसानों का कहना है जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है उन्हें डीएपी व जिन्होंने रोपाई कर ली है उन्हें यूरिया की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया नहीं है। बाजार में खाद के दामों पर कृषि विभाग का कोई नियंत्रण खाद बेची जा रही है। ज्ञात हो कि खरीफ सीजन में जिले में डीएपी का लक्ष्य 6,266 मीट्रिक टन है। लेकिन अभी तक 3,199 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। इसी प्रकार यूरिया का लक्ष्य 5,847 मीट्रिक टन है। लेकिन जिले को अभी तक 2,661 मीट्रिक टन यूरिया मिली है।
विज्ञापन


एआर राजेश कुमार का कहना है कि शासन से जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक रैक डीएपी की मांग की गई थी। जिसमें उन्हें 800 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। डीएम ने पुन: शासन को एक-एक रैक डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है। एआर का कहना है कि जनपद में खाद वितरण का 60 फीसदी लक्ष्य सहकारी समिति का होता है। 40 फीसदी निजी क्षेत्र की दुकानों का होता है। लेकिन निजी क्षेत्र में खाद के दामों में नियंत्रण न होने से किसान खाद लेने से कतरा रहा है बताया कि किसान परेशान न हो एक दो दिन में एक रैक एमपीएस खाद आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed