{"_id":"64b19bfa6ae38ee8d104c976","slug":"no-bonus-allowance-for-seven-years-yet-all-is-well-in-the-meeting-banda-news-c-212-1-bnd1001-466-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सात साल से बोनस न भत्ता, फिर भी मीटिंग में सब अच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सात साल से बोनस न भत्ता, फिर भी मीटिंग में सब अच्छा
विज्ञापन
बांदा। जिले में सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर राज्य निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य राम भरोसी लाल बाल्मिकी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में सभी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के ईओ साथ समीक्षा बैठक की।
इसमें अधिशासी अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि सभी कर्मचारियों को नियमित वेतन, भत्ते, अवकाश और सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाती हैं। अधिशासी अधिकारियों की जानकारी से गदगद विशिष्ट सदस्य ने महज दस मिनट में बैठक निपटाई और अफसरों के कार्याें को सराहते हुए खूब तरक्की करने का आशीर्वाद देकर चलते बने। लेकिन जिले में सफाई कर्मियों की हकीकत कुछ और बयां कर रही है।
तिंदवारी नगर पंचायत के सफाई कर्मी रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें कभी समय से वेतन नहीं मिलता है, अप्रैल, मई व जून माह का वेतन नहीं मिला था। इधर उधर से उधार लेकर परिवार के खर्च चला रहा था। एक सप्ताह पहले दो माह का वेतन मिला है, एक माह का वेतन अभी शेष है। सरकार द्वारा अन्य कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
उधर बबेरू नगर पंचायत के सफाईकर्मी छेदीलाल का कहना है कि वर्ष 2016 से उन्हें महगाई, वेतन, भत्ते आदि नहीं मिला है। आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना है। उधर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य राम भरोसी लाल बाल्मिकी ने बताया कि समीक्षा बैठक में सफाई कर्मियों को मिलने वाले वेतन समेत अन्य सुविधाएं जैसे आयुष्मान कार्ड आदि की की जानकारी ली है। सभी सफाई कर्मियों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं। कोई समस्या नहीं है।
सफाई कर्मियों से नहीं मिले
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य राम भरोसी लाल बाल्मिकी के बांदा भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकारियों की बातों का यकीन कर वह सफाई कर्मियों से मिले बिना ही आगरा प्रस्थान कर गए।