फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No action taken against JE's murderers even after a month

Banda News: जेई के हत्यारोपियों पर माह भर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
No action taken against JE's murderers even after a month
बांदा। सिंचाई विभाग में तैनात जेई विकास की हत्या के माह भर बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने अशोकलाट में धरना दिया और आक्रोश जताया। डीएम के माध्यम से शासन को भेजे पत्र में कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिलता तो इंजीनियर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अगुवाई में धरने में इंजीनियर्स ने कहा कि प्रमुख अभियंता (परियोजना) की मनमानी व नियम विपरीत कार्यशैली से उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। अपनी समस्याएं लेकर इंजीनियर्स पखवारे भर से काली पट्टी बांध कर कार्यालयों में विरोध जता रहे हैं। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सचिव इंद्र प्रकाश ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता और आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होती तो अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के धीरेंद्र प्रताप, चंद्रप्रकाश, प्रयाग प्रसाद, आकांक्षा गुप्ता, मुकेश कुमार सरोज, ईश्वर दयाल, वेद प्रकाश, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। धरना के बाद कर्मचारियों ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed