फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nisha got India International Art Award

Banda News: निशा को मिला इंडिया इंटरनेशनल आर्ट अवार्ड

Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nisha got India

International Art Award
बांदा। आर्ट क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक नृत्य क्षेत्र में लगातार ख्याति हासिल कर रहीं जनपद की बेटी रश्मि गुप्ता निशा को ''इंडिया इंटरनेशनल आर्ट अवार्ड'' से सम्मानित किया गया हैं।
विज्ञापन

पिंक सिटी जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में फिल्म अभिनेत्री और फिटनेस ब्रांड एंबेस्डर शिल्पा शेट्टी ने निशा को यह अवार्ड सौंपा। समारोह में देश भर से आए मेडिकल, शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर समाज सेवा, खेल व विज्ञान आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाएं शामिल थीं। हरेक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बांदा से चयनित हुईं निशा को आर्ट एवं कल्चर क्षेत्र में अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर निशा की बेटी अमायरा को शिल्पा ने आटोग्राफ भी दिया। निशा के पति मुकुल गुप्ता और बेटा अभिमान भी समारोह में मंच पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अवार्ड राजस्थान के मशहूर हीरा व्यापारी हुकुम की ओर सेे प्रतिभाओं को परखने के बाद दिया जाता है। निशा पिछले करीब ढाई दशक से आर्ट क्रॉफ्ट एवं कल्चर क्षेत्र में सक्रिय हैं। अनेकों सम्मान और अवार्ड पा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed