{"_id":"5f3976648ebc3e3cd921916a","slug":"nine-thieves-arrested-25-bikes-recovered-banda-news-knp5771113185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ चोर गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ चोर गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद
विज्ञापन
Nine thieves arrested, 25 bikes recovered
- फोटो : BANDA
बांदा। कई दिनों सेे धरपकड़ में जुटी बिसंडा थाना पुलिस और एसओजी ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाश हैं।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बिसंडा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के स्थल आदि का खुलासा नहीं किया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों में नदीम अहमद पुत्र नफीस अहमद, फैजान पुत्र अकरम अली, सुजात उर्फ सज्जू पुत्र सदाकत हुसैन, तौफीक पुत्र मुनीर अहमद (सभी निवासीगण छनेहरा लालपुर), आफाक उर्फ नदीम पुत्र वसी अहमद (हथौरा), शफीक खां उर्फ बाटला पुत्र मोहम्मद सिद्दीक (नरायनपुर रोड, छतरपुर, एमपी), अर्जुन श्रीवास पुत्र रामसनेही व खादिम अली पुत्र मेंहदी हसन (कोर्रही, बिसंडा) तथा रियाज पुत्र साबिर खां (देवीनगर, बिसंडा) शामिल हैं। इनके पास से चोरी की 25 बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यह बाइकें बांदा, सागर, फतेहपुर, बबेरू, रायबरेली, भोपाल, कानपुर, लखनऊ, सतना (एमपी) आदि की हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467 और 471 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बिसंडा थाना इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद सिंह, एसआई श्यामदेव सिंह व अखिलेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल रोहित यादव, प्रतीक यादव, अंकित यादव, आशीष प्रजापति, शैलेंद्र सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, प्रभात तिवारी, नीतेश समाधिया और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।